नई दिल्ली : देशभर में कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। इसके आंकड़े आम लोगों को डरा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में शनिवार को कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 34,00 से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 752 नए केस मिले हैं। साथ ही 24 घंटे में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या चार हो गई है। शुक्रवार को भारत में 640 नए कोविड-19 संक्रमण रोगी और एक मौत दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।
दुनिया भर के 41 देशो में कोविड-19 के वेरिएंट JN.1 का पता लगा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार अब तक इस नए वेरिएंट के 7000 से अधिक मामले विश्व भर में सामने आ चुके हैं। भारत में भी JN.1 वेरिएंट के कई मामले सामने आ चुके हैं। देश के कई राज्यों में कोविड केस अचानक बढे हैं, जिससे सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

डॉक्टरो का कहना है कि भले ही कोरोना का नया म्युटेंट खतरनाक ना हो लेकिन सभी इंतजाम सुनिश्चित किया जा रहे हैं। दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की खास तौर पर निगरानी रखने की जरूरत है। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि जो एक मौत कोरोना से हुई है वह केवल कोविड से नहीं बल्कि अन्य किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की वजह से हुई है।
फिलहाल सतर्क रहें, स्वच्छ रहें व भीड़ भाड़ से बचें। कोविड नियमों का पालन करें।
