spot_img
spot_img
spot_img

अभी तक वन विभाग की पकड़ मे नहीं आया गुलदार, सुंधोवाली व सिंगली गांव में खौफ बरक़रार

देहरादून : राजपुर क्षेत्र के ग्रामीण जंगली जानवरों के खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। बच्चों पर हमला करने वाला गुलदार अभी भी वन विभाग की पकड़ से दूर है। वन विभाग की माने तो पिंजरा, ट्रैप कैमरे के अलावा 40 कर्मचारियों की टीम होने के बावजूद भी वन विभाग हमलावर गुलदार को काबू करने में विफल रहा है। ग्रामीण शाम होते ही अपने-अपने घरों के अंदर कैद हो जाते हैं। जिससे दिन ढलने से पहले ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है।

देहरादून में कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली गांव में कुछ दिन पूर्व गुलदार ने एक बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे पहले सिंगली गांव में भी गुलदार के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद से शहर में कई जगह पर गुलदार दिखाई दिया दून के एफआरआई, मयूर विहार राजीव नगर मंदिर के पास, सहस्त्रधारा रोड के अमन विहार में गुलदार देखे जाने के बाद से ही दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम द्वारा गुलदार दिखाई देने वाली जगहो पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं। लगभग 40 कर्मचारियों की टीम ने आईटी पार्क पुरुकुल गांव, डांडा लखौड, सिंगली, चीड़ोवाली आदि क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाकर गुलदार की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी एक टीम लगाई गई है। पुरुकुल क्षेत्र में भी गुलदार देखे जाने की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्लाटिंग में खड़ी झाड़ियों को हटाने के नोटिस भी विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।

spot_img
spot_img