spot_img
spot_img
spot_img

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का औचक निरीक्षण

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज अपर मुख्य सचिव (A.C.S) राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों की व्यवस्था, रिकॉर्ड मेंटनेस तथा स्वच्छता का जायजा लिया।
अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री अनुभागों के कार्यालयों को 15 फरवरी तक अपनी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के साथ ही रिकॉर्ड मेंटनेस, साफ-सफाई, पुराने एवं अनुपयोगी सामानों एवं फाइलों के ऑक्शन तथा बिडिंग के निर्देश दिए।

ए.सी.एस. ने बिडिंग की व्यवस्था को प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से करने तथा सम्बन्धित अधिकारियों को अनुभागीय कार्यालयों को कार्मिकों के लिए गरिमापूर्ण वर्क एनवायरमेंट बनाने के साथ ही कार्य संस्कृति में सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव एस एन पाण्डेय सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी छः अनुभागों के अनुभाग अधिकारी, व्यवस्थाधिकारी, कार्मिक व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img