spot_img
spot_img
spot_img

लूट की घटना का किया 24 घंटे में खुलासा, दो अभियुक्तो को माल सहित किया गिरफ्तार

विकासनगर (सहसपुर) : थाना सहसपुर पुलिस ने दो लुटेरों को लूट की घटना अंजाम देने के केवल 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है और लूटा गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।
शनिवार को मनीषा पत्नी महेंद्र सिंह निवासी लखनवाला नेवट ने थाना सहसपुर पुलिस को लिखित सूचना दी कि लखनवाला चौक के पास स्कूटी सवार दो व्यक्तियों द्वारा डरा धमका कर व धक्का देकर पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए। सहसपुर थाना पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और विवेचना उपनिरीक्षक मुकेश कुमार के सुपुर्द की गई। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी विकासनगर व प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर द्वारा निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। तत्पश्चात दो अभियुक्तो को जमनीपुर चौक से लूटे गए माल और घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के नाम रोहित (उम्र 23 वर्ष) पुत्र जितेंद्र निवासी वार्ड नंबर 5, हरबर्टपुर, सोनिया बस्ती, थाना विकासनगर, देहरादून व दूसरा अभियुक्त सागर (उम्र 20 वर्ष) पुत्र रामगोपाल निवासी वार्ड नंबर 6, हरबर्टपुर, विवेक विहार, एटनबाग, विकासनगर देहरादून है।
अभियुक्त के पास से एक पर्स, 1250/ रुपए, पीड़िता का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज सहित घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कूटी, जिसकी नंबर प्लेट गायब है, भी बरामद की गई है। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी उप निरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल यशपाल व कांस्टेबल सुरेश रावत का योगदान रहा।

spot_img
spot_img