देहरादून: आज दिनांक 22-जनवरी-2024 को शिवसेना उत्तराखंड द्वारा अनेक राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित किये, जिनमें राजधानी देहरादून में श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसके तुरंत बाद ही सहारनपुर चौक से एक भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन देहरादून शिवसैनिकों द्वारा किया गया जो कि राजधानी देहरादून के मुख्य मार्गों प्रिंस चौक, तहसील चौक, घंटाघर, एस्ले हाॅल, बहल चौक व दिलाराम चौक होते हुए गाँधी पार्क पर समाप्त हुई । इसके बाद शिवसैनिकों ने गाँधी पार्क पर भगवान श्री राम के छायाचित्र के सम्मुख 1100 दीप प्रज्वलित कर अपने आराध्य देव का भक्तिपूर्वक स्मरण किया। इन पूरे कार्यक्रमों में शिवसेना की देहरादून ईकाई द्वारा अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन करते हुए विशेषकर बाइक रैली एवं दीपोत्सव के दौरान अपने नारों एवं उदघोष द्वारा पूरे देहरादून नगर को स्तब्ध कर दिया। हर ओर शिवसेना ही शिवसेना नजर आ रही थी।

शिव सेना उत्तराखंड प्रदेश के मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी ने कहा कि इन कार्यक्रमों द्वारा आज शिवसेना ने देहरादून के जन मानस के ऊपर एक अमिट छाप छोड़ी हैं । मैं इस अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिये देहरादून इकाई को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ । इन सभी कार्यक्रमो के सफल संचालन हेतु मैं अपने आदरणीय प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र भट्ट के सशक्त मार्गदर्शन के लिये धन्यवाद करता हूँ। इसके साथ ही प्रदेश उप प्रमुख राकेश सकलानी, प्रदेश सचिव सुमित सिंघल, प्रदेश सचिव उमेश बिष्ट, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप, मनीष मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी मोहित पासवान, अतुल कालुडा,जिला सचिव वार्ड अध्यक्ष आकाश लोध , आलोक रंजन, शुभम बिष्ट, अभिषेक कनौजिया वार्ड अध्यक्ष, रोहित राणा, प्रदीप गोयल जिला संयोजक, नितिन रावत, मोहन भारद्वाज एवं सभी शिवसैनिकों द्वारा तत्परता एवं उत्साह पूर्वक इन सभी कार्यक्रमो को सफलता पूर्वक क्रियान्वयन के लिये कोटि कोटि धन्यवाद, बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ ।
इसके अतिरिक्त धर्मनगरी हरिद्वार में प्रदेश प्रमुख देवेन्द्र प्रजापति के मार्गदर्शन में हरिद्वार जनपद की समस्त जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों एवं शिवसैनिकों द्वारा उत्साहपूर्वक श्री गंगा घाट पर यज्ञ हवन, प्रसाद वितरण, एवं दीप प्रज्वलित कर धर्मनगरी में बहुत ही शानदार कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसके लिये मैं हरिद्वार के समस्त पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ ।
इसके साथ ही कुमाऊं मंडल में नैनीताल जनपद में प्रकाश भट्ट एवं उनकी टीम के द्वारा उत्साहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसके अंतर्गत रैली एवं दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। मैं इसके लिये प्रकाश भट्ट एवं उनकी समस्त टीम को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ ।
मैं आशा करता हूँ कि पूरे प्रदेश के समस्त पदाधिकारी एवं शिवसैनिक आने वाले समय मे इसी एकजुटता का परिचय देते हुए प्रदेश में शिवसेना का परचम बुलन्दी के साथ आगे ले कर जायेंगे औऱ 2027 विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता के समक्ष शिवसेना के रूप में एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेंगे ।
