spot_img
spot_img
spot_img

मसूरी में फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग को किया काबू

मसूरी: देहरादून जिले के मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र के क्रिश्चियन विलेज में 75 वर्षीय टिल्लू नामक एक बुजुर्ग व्यक्ति के मकान में आग लगने से वहां रखा सारा सामान जल गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो भीषण हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन दल और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे फायर सर्विस अधिकारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि आज सुबह 11:10 पर उन्हें सूचना मिली कि बार्लोगंज क्षेत्र में एक मकान में आग लग गई है, जिस पर वे आग बुझाने के उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मकान में रखा पूरा सामान जल चुका था। उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस मकान में एक बुजुर्ग रहते थे जो मोमबत्ती जलती छोड़ कर चले गए और उसके बाद मोमबत्ती के कारण आग लग गई।
आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

spot_img
spot_img