spot_img
spot_img
spot_img

शिव सैनिको ने बालासाहेब ठाकरे के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती

देहरादून : आज देहरादून के शिव सैनिकों ने हिन्दु हृदय सम्राट ब्रह्मलीन बाला साहब ठाकरे की जयंती के शुभावसर पर शिवसेना की देहरादून इकाई द्वारा एक पुष्पांजलि कार्यक्रम पार्टी के राज प्लाजा, राजपुर रोड़ , देहरादून स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं देहरादून जिले के पदाधिकारी एवं समस्त शिवसैनिक सम्मिलित हुए । कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी श्री भूपेन्द्र भट्ट एवं मुख्य प्रदेश महासचिव अखिल शर्मा स्वामी द्वारा बाला साहब ठाकरे के छायाचित्र का माल्यार्पण किया गया एवं उसके उपरांत प्रदेश सचिव सुमित सिंघल, प्रदेश सचिव उमेश भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, मनीष मित्तल, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप, जिला संयोजक प्रतीक गोयल, आलोक रंजन,आशुतोष गोयल एवं अनेको शिवसैनिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र भट्ट एवं मुख्य प्रदेश महासचिव अखिल शर्मा स्वामी ने अपने संयुक्त बयान में आदरणीय ब्रह्मलीन बाला साहब ठाकरे जी को स्मरण करते हुए उनके द्वारा प्रतिपादित शिक्षाओं, संकल्पो एवं मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए सभी शिवसैनिकों को उनका अनुसरण करने के लिये प्रेरित किया। साथ ही राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के उनके स्वपन को उनकी जयंती के ठीक एक दिन पहले पूर्ण होने को एक दैवीय संयोग बताया एवं इसके लिये यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

spot_img
spot_img