spot_img
spot_img
spot_img

शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

विकासनगर (सहसपुर) : सहसपुर पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 6.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अंतर्गत जिला देहरादून को नशामुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत थाना सहसपुर पुलिस द्वारा सहसपुर रोड पर बने देवतावाला रोड़, सभावाला पर एक व्यक्ति को पकडा। जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गुलशेर पुत्र जाहिद हसन (उम्र 37 वर्ष) निवासी माजरी, थाना सहसपुर, देहरादून बताया। जिसके कब्जे से पारदर्शी पन्नी के अन्दर 06.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा अवैध स्मैक के परिवहन हेतु मोटर साइकिल का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सहसपुर पर अंतर्गत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।
नशा तस्कर को गिरफ्तार करने पुलिस टीम मे
प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन पुजारी, उपनिरीक्षक राजेश असवाल, कांस्टेबल दीपक कुमार व हेड कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे।

spot_img
spot_img