दो गैर जमानती फरार वारंटी दबोचे

विकासनगर :- पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा न्यायालय से गैर जमानती वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विकासनगर पुलिस ने दो फरार वारंटियों को धर दबोचा।


गिरफ्तार हुए वारंटियो में दिलशाद (उम्र 50 वर्ष) पुत्र अली हसन निवासी ग्राम ढकरानी, विकासनगर देहरादून व दूसरा वारंटी फिरोज (उम्र 28 वर्ष) पुत्र नसीरुद्दीन निवासी ग्राम ढकरानी, विकासनगर जिला देहरादून है। दोनों अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश कर दिया गया।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली विकासनगर उप निरीक्षक चंद्रशेखर नौटियाल, कांस्टेबल अनिरुद्ध, कांस्टेबल अनिल पंवार व कांस्टेबल इरशाद शामिल रहे