विकासनगर : न्यू राणा ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल दूसरा फरार हो गया है। मामले की गम्भीरता को लेकर एसएसपी अजय सिंह स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं।
राणा ज्वेलरी की दुकान पर ज्वेलरी खरीदने के बहाने घुसे 3 बदमाशों ने लूट को अंजाम देने के लिए दुकानदार पर तमंचा तान दिया लेकिन दुकानदार और स्थानीय लोग बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गए। दुकानदार और स्थानीय लोगों के हावी होते ही बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने फरार बदमाशों की धरपकड के लिए सभी नाके और चेक पोस्ट सील कर दिए गए। पुलिस ने सभी चेक पोस्टों पर नाकाबंदी करते हुए सदन चेकिंग अभियान शुरू किया हुआ है। मौके पर देहरादून पुलिस कप्तान स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं पुलिस से प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार आसन बैराज पर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ मे एक बदमाश घायल व दूसरा फरार हो गया है। आसपास के क्षेत्र में लगातार पुलिस द्वारा बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान जारी है। बताया जा रहा है घायल बदमाश को दो गोली लगी हैं। जिसे उपचार हेतु तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया।
