spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया गया थाना सहसपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

सहसपुर : आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना सहसपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही सैरिमोनियल ड्रेस में सजी गार्ड का टर्न आउट चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम थाना भवन परिसर का भ्रमण किया गया जिसमें थाना भवन के वर्ष 1906 में निर्मित होने एवं थाना में बने आवासीय भवन व बैरकों का निरीक्षण किया गया तो बैरको का रखरखाव व साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई तथा स्मार्ट बैरिक बनाने हेतु निर्देशित करते हुये आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। थाने के मैस को चैक किया गया तो मैस साफ -सुथरा व रख रखाव अच्छा पाया गया। तदोपरान्त मालगृह का निरीक्षण किया गया तो मालखाने में रखे मालों रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को ठीक पाया गया । हवालात मर्दाना को चैक किया गया तो हवालात मर्दाना में एक नफर अभियुक्त मौजूद मिला जिसके अभियोग के विषय में जानकारी ली गई । थाने के मुख्य दीवार पर लगी हिस्ट्रीशीटरो की सूची में हिस्ट्रीशीटरो की फोटो और उनके द्वारा कारित अपराधों का विवरण को सरल भाषा में अंकित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सर्वप्रथम थाना हाजा पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लहा तथा दंगा नियंत्रण उपकरण , आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। थाना सहसपुर पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी गण द्वारा वेपन हैंडलिंग कराई गयी। हैंडलिंग तथा शस्त्रों की साफ सफाई अच्छी पाई गयी। थाना पर उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को समय- समय पर शस्त्रो की साफ-सफाई करते हुए शस्त्र अभ्यास हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना सहसपुर पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया। मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिस व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया के जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना सहसपुर कार्यालय , कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस, सीएएस सॉफ्टवेयर के सम्बन्ध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा NCRP पोर्टल, सीएम पोर्टल, ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल, उत्तराखण्ड पुलिस एप पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी एंव विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना हाजा पर उपलब्ध सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया, तथा सभी अभिलेखों को अध्यावधि करने हेतु निर्देशित किया गया । अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया तथा अभिलेखों को सम्बन्धित शाखा व विभागों से मिलान किए जाने हेतु निर्देशित किया।

थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी एंव कर्मचारीगणों की मीटिंग ली गई जिसमें अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच अहकमात अदालत व पुलिस का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने हेतु बताया गया एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मिश्रित आबादी का क्षेत्र होने के कारण पूर्व अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों व वांछित तथा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, अवैध शराब की कसीदगी पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी कर्मचारी गणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई ।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी भास्कर लाल शाह, निरीक्षक मुकेश त्यागी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र पुजारी, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक सतेन्द्र भाटी, उपनिरीक्षक विनय मित्तल और अपर उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट के अलावा समस्त थाना व चौकियों के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

spot_img
spot_img