देहरादून (सहसपुर) : बीते शनिवार को एक महिला द्वारा थाना सहसपुर पर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र 17 वर्ष) को अमन सिद्दिकी नाम के लड़के पता अज्ञात द्वारा भगा ले गया है। जिसके आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0-57/2024 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत होकर विवेचना उपनिरीक्षक विवेक भण्डारी के सुपुर्द की गई। अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा अपने निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन कर अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी शीघ्र करने हेतु आदेशित किया गया।
विवेचना के दौरान अमन सिद्दिकी पुत्र शमसुल हसन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गुडलिया जाफरपुर थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को अभियुक्त के मोबाइल नंबरों की सर्विलांस के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन ली गई। तत्पश्चात पीलीभीत, उत्तर प्रदेश अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा स्थानीय निवासियों व मुखबिर के माध्यम से क्षेत्र में जगह-जगह अपहृता की तलाश संबंधी पर्चे पंपलेट चस्पा किए गए। स्थानीय सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया गया। क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी सीसीटीवी कमरों का अवलोकन किया गया जिसके आधार पर अभियुक्त अमन सिद्दिकी को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अपहर्ता नाबालिग बालिका (उम्र 17 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बरामद किया गया। अभियुक्त को अंतर्गत धारा-363, 366(ए), 354(ए) आईपीसी व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
