लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर ने ली कॉलेज व हॉस्टल संचालकों की बैठक

विकासनगर (सेलाकुई) : आज थाना सेलाकुई पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर द्वारा कॉलेज एवं हॉस्टल संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें कॉलेज एवं हॉस्टल संचालकों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।
1- कॉलेज एवं हॉस्टल के सभी छात्रों का अनिवार्य रूप से सत्यापन हो।
2- प्रत्येक कॉलेज में एक अनुशासन समिति का गठन हो जिसकी कार्यवाही प्रभावी हो।
3- सभी कॉलेज एवं हॉस्टल में सरप्राइज चेकिंग की कार्यवाही नियमित रूप से हो।
4- कॉलेज एवं हॉस्टल के बाहर यातायात प्रबंधन की उचित व्यवस्था हो।
5- झगड़ा करने वाले छात्रों के माता-पिता को बुलाकर काउंसलिंग करवाई जाए।

6- कॉलेज एवं हॉस्टल में निवासरत छात्र के किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर अनिवार्य रूप से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
7- मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त छात्रों को कॉलेज से निष्कासित किया जाए।
8- कॉलेज में पाठ्यक्रम के अतिरिक्त नैतिकता की शिक्षा भी दी जाए।
9- थाने से प्राप्त होने वाले निर्देशों को हॉस्टल/कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए।
इसके अतिरिक्त सभी कॉलेज एवं हॉस्टलों के संचालकों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर समन्वय हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया गया है। जिसमें समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।