spot_img
spot_img
spot_img

100 पव्वे जाफरान अवैध देशी शराब तथा 09 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

सेलाकुई : देहरादून जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही किए जाने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 100 पव्वे मार्का स्पेशल जाफरान अवैध देशी शराब व 09 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ अकबर कालोनी डीबीएस कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना सेलाकुई पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्ता का नाम रजनी पत्नी सुभाष निवासी महादेव कॉलोनी, डीबीएस कॉलेज के पास थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून (उम्र 40 वर्ष) है।
अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे महिला आरक्षी आरती जोशी, कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह और कांस्टेबल सुधीर कुमार शामिल रहे।

spot_img
spot_img