spot_img
spot_img
spot_img

हादसा :- स्कूटी अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिरी, महिला की मौत – दो घायल

विकासनगर {डा. बिलाल अंसारी} : पछवादून में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी के अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिरने से एक स्कूटी सवार महिला की दुखद मौत हो गई है और तीन वर्षीय मासूम बच्चे सहित एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार विकासनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कूटी अनियंत्रित होकर यमुनोत्री हाइवे पर ग्राम हत्यारी के पास मंडावा धार पर नीचे लगभग 70 मीटर गहरी खाई में यमुना नदी में गिर गई है। सूचना पर तत्काल कोतवाली विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाल कर तत्काल 108 के माध्यम से चिकित्सालय भिजवाया गया। मृतका के शव को खाई से बाहर निकाल कर मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया है। पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है।

घायलों व मृतक के नाम निम्न वत हैं:-
1 अजय राय पुत्र अस्त्र राय निवासी ग्राम जूडो विकास नगर देहरादून (उम्र 32 वर्ष),
2 निलिनी राय पुत्री अजय उपरोक्त ( उम्र 3 वर्ष)
3 सीमा राय पत्नी अजय राय उपरोक्त उम्र 25 वर्ष (मृतका)
विकासनगर पुलिस द्वारा दुर्घटना के कर्म की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img