spot_img
spot_img
spot_img

यमुना नदी में नहाने गए दो युवकों की दर्दनाक मौत

विकासनगर (डा. बिलाल अंसारी) : आज विकास नगर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डुमेट के पास यमुना नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए हैं। सूचना पर तत्काल कोतवाली विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के शव को एसडीआरएफ, जल पुलिस की मदद बाहर निकला गया। दोनों युवक टाल ब्रोश कंपनी लांघा रोड में कार्य करते थे। जो अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने आए थे। मृतकों के नाम ऋतिक उपाध्याय पुत्र कमलेश उपाध्याय निवासी कलानीछीना जनपद पिथौरागढ़ (उम्र लगभग 25 वर्ष) और संदीप राणा पुत्र दीवान सिंह राणा निवासी जय नगर N 4 छतरपुर जनपद उधम सिंह नगर (उम्र 24 वर्ष) है।

विकासनगर पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पंचायत नामा की कार्रवाई कर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img