spot_img
spot_img
spot_img

*दुस्साहस- राजधानी दून में बदमाशों ने दिनदहाड़े परिवार को बंधक बनाकर दिया लूट की घटना को अंजाम*

देहरादून : राजधानी देहरादून के पाश कहे जाने वाले बसंत विहार इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। वसंत विहार थाना क्षेत्र के पर्ल हाइट अपार्टमेंट में छठी मंजिल पर रहने वाले विकास त्यागी के घर में बदमाश बेल बजाकर घुसे और परिवार को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया करीब तीन घंटे तक बदमाश घर में रहे इस दौरान बदमाश करीब 8 लाख रुपए नगद और 20 तोला सोना लूट कर भागने में कामयाब हुए जानकारी के मुताबिक विकास त्यागी एक्सपोर्ट इंपोर्ट का व्यापार करते हैं और दुबई में उनका व्यापार भी है। जाते वक्त बदमाशों ने विकास त्यागी से ही कार अरेंज की और कार में उनके भाई व बेटे को बैठाकर अपने साथ ले गए। उत्तराखंड की सीमा पार करके बदमाशों ने 500/ रुपए देते हुए त्यागी के परिजनों को कार समेत वापस कर दिया और वहां से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं और अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।एसएसपी अजय सिंह ने थाना पुलिस को जल्द खुलासा करते हुए बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए है।

spot_img
spot_img