नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद
विकासनगर (डा. बिलाल अन्सारी) : विकासनगर पुलिस ने नशीली दवाइयों की बड़ी मात्रा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है साथ ही अभियुक्त के कब्जे से अवैध नशे के 105 इन्जेक्शन, 720 कैप्सूल व 410 नशीली गोलियां बरामद की है।
देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थो की बिक्री व तस्करी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश निर्देशो के क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह एंव क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह की निगरानी में मंगलवार को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान हरबर्टपुर के पास विकासनगर मे स्कॉर्पियो कार सख्या UK07DP-3000 को रोककर तलाशी ली गई तो वाहन शाह आलम पुत्र मौ0 उमर निवासी रक्षा बिहार अधोईवाला, निकट दून वर्ड स्कूल, रायपुर देहरादून चला रहा था। वाहन की चैकिंग में वाहन से नशे के 105 इन्जेक्शन TRAMADOL Hydrochloride injection orthodex 100 mg, 720 कैप्शुल (Dicyclomine Hydrochloride,TRAMADOl Hydrochloride Acetaminophen Capsules Parvon Spas Plus, 410 टेबलेट Alprazolam tablets IP 0.5 mg alprasafe 0.5 tablets बरामद हुए। जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली विकासनगर धारा 8/22/60 NDPS ACT मे मुकदमा दर्ज किया गया तथा न्यायालय के समक्ष पेश पेश किया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम शाह आलम पुत्र मौ0 उमर, निवासी रक्षा बिहार अधोईवाला, निकट दून वर्ड स्कूल, रायपुर देहरादून (उम्र-40 वर्ष) बताया। अभियुक्त द्वारा नशे के परिवहन में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन स्पार्कियो संख्या- UK07 DP 3000 को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे
उपनिरीक्षक सनोज कुमार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल इकरार, कांस्टेबल बृजपाल शामिल रहे।
नशे के इस तस्कर का पुराना वास्ता रहा है। जो कि देहरादून जिले के अलग-अलग थानों से पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
