सेलाकुई पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा मे शराब का ज़खीरा बरामद

सेलाकुई (डॉ. बिलाल अन्सारी): सेलाकुई पुलिस का नशा तस्करो व शराब तस्करों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष सेलाकुई शैंकी कुमार ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पहले से सेलाकुई थाने में आबकारी अधिनियम के तहत चार मुकदमे चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन मे थाना सेलाकुई पर गठित टीम को मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री करने वालो को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त क्रम मे 24 अप्रैल को सेलाकुई से अभियुक्त दीपक कुमार से 97 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 32 कैन बियर बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। तथा आबकारी अधिनियम में थाना सेलाकुई पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


अभियुक्त का नाम दीपक कुमार पुत्र हरज्ञान सिंह निवासी ग्राम इस्माइलपुर थाना सिवारा कला जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी यूनिवर्सिटी के पास राजा रोड सेलाकुई देहरादून (उम्र 42 वर्ष) है।
सेलाकुई पुलिस द्वारा दो अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के भी प्रयास किया जा रहे हैं जिनके नाम सूरज पुत्र दीपक कुमार निवासी ग्राम इस्माइलपुर थाना शिवारा कला जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी राजा रोड इफकाई यूनिवर्सिटी के पास सेलाकुई देहरादून एंव सोनू निवासी अटक फॉर्म खैरी थाना सेलाकुई जनपद देहरादून हैं।
पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब मे 33 बोतल अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग, 14 बोतल पिकनिक मशालेदार देशी शराब, 23 बोतल अंग्रेजी शराब 8-PM, 23 बोतल अंग्रेजी शराब मैकडावल्स, 8 अद्धे अंग्रेजी शराब ब्लेंडर प्राइड और 32 केन बियर ट्यूबर्ग हैं।