spot_img
spot_img
spot_img

परवादून में संगठन के विस्तारीकरण को शिव सेना पदाधिकारियों ने चलाया जन-संपर्क अभियान

रानी पोखरी (डॉ बिलाल अंसारी) :- आज 5 जून को राजधानी देहरादून के परवादून क्षेत्र में पार्टी संगठन के विस्तारीकरण के क्रम में प्रदेश उपप्रमुख राकेश सकलानी, प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी, प्रदेश सचिव उमेश बिष्ट, देहरादून जिला सचिव नितेश कुमार (निक्कू) आदि पदाधिकारियो ने रानी पोखरी क्षेत्र में वहाँ के स्थानीय नागरिकों से जनसंपर्क किया एवं इस क्षेत्र के कर्मठ युवा श्री रोहित कुमार जी एवं उनकी टीम के सदस्यों के साथ शिवसेना की नीतियों एवं विचारधारा को साझा किया।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियो ने अपने संबोधन के दौरान क्षेत्र के युवाओं का शिवसेना से जुड़ने का आह्वान किया । क्षेत्र के युवाओं ने शिवसेना से जुड़ने का अपना मंतव्य सभा के दौरान अभिव्यक्त किया। प्रदेश पदाधिकारियो ने क्षेत्र के युवाओं का शिवसेना में स्वागत करते हुए उनको पटके पहना कर सम्मानित किया एवं जल्द ही मनोनयन नियुक्ति कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा। इस अवसर पर क्षेत्र के युवा भारी संख्या में उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img