spot_img
spot_img
spot_img

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उपद्रव करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया सबक़, 48 लोगों का किया चलान ,18 गिरफ्तार

देहरादून / रायपुर (डॉ बिलाल अंसारी) – सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालो के खिलाफ आज रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मालदेवता सौंग नदी में अभियान अभियान चलाकर 18 व्यक्तियों को शराब पीकर उपद्रव करने पर गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 48 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया और 12000/- रूपये का जुर्माना भी वसूला गया।
पुलिस कप्तान अजय सिंह देहरादून ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं ।
रायपुर थानाध्यक्ष कुन्दन राम के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

spot_img
spot_img