देहरादून (डॉ बिलाल अंसारी) : थाना रायवाला क्षेत्रांर्तगत छिद्दरवाला तीन पानी पुलिया के नीचे देहरादून कोतवाली में तैनात दरोगा की बेटी की गला रेतकर कर सनसनीखेज हत्या के मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या करने वाले युवक ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी चीला नहर में कूदकर खुदकषी कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह खुद मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस हत्या के सही कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी हैं।
मृतक युवती की पहचान आरती डबराल पुत्री शिव प्रसाद डबराल के रूप में हुई है। जबकि संदिग्ध हत्या कर खुदकुशी करने वाले युवक की शिनाख्त शैलेंद्र भट्ट के रूप में की गई हैं। जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस मृतक युवक के मित्र से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवती एक दिन पहले रविवार शाम को ऋषिकेश स्थित अपने परिवार वालों को एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जिसके बाद से उसका कोई पता पता नहीं था। सोमवार सुबह छिद्दरवाला तीन पानी फ्लाई ओवर पुलिया के नीचे युवती का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है।
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि युवती की हत्या करने के बाद मृतक युवक ने अपने दोस्त को बताया कि उसके हाथ से मर्डर हो गया है,और अब वह खुद भी चीला नहर में आत्महत्या करने जा रहा है। मृतक युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ हैं। पुलिस टीम द्वारा घटना के कारणों की जांच कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।
