देहरादून (डॉ बिलाल अंसारी) : आज दिनांक 08 जून को प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मुख्य महासचिवअखिल शर्मा स्वामी द्वारा सीता थापा को मसूरी विधानसभा क्षेत्र प्रमुख (महिला प्रकोष्ठ) के गौरवान्वित पद पर नियुक्ति की घोषणा करी गई एवं उनको पटका पहना कर सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रदेश उपप्रमुख राकेश सकलानी , प्रदेश सचिव उमेश बिष्ट, देहरादून जिला प्रमुख भानू प्रताप, जिला महासचिव राजीव थापा, जिला सचिव देहरादून नितेश (निक्कू), अतुल कालडा, मोहित कुमार, वार्ड अध्यक्ष डोभालवाला अजय यादव, निशा मेहरा एवं अनेको शिवसैनिक उपस्थित रहे।
