spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर पुलिस को दो नशा तस्करो को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी ,लाखो रूपये कीमत की चरस बरामद

सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी) : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह के सख्त आदेश एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह तथा क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री व नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त क्रम में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा ANTF टीम के साथ अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एंव तस्करी पर अंकुश लगाए जाने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज 26 जून को चैकिंग के दौरान सिंघनीवाला तिराहा पर सभावाला की ओर एक कार सं0 UP15DE-6393 (KIA) को रोकने का इशारा किया तो कार चालक पुलिस टीम को देखकर वापस भागने लगा। जिसे सहसपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेरकर पकड़ लिया। शक होने पर कार की तलाशी ली गयी। कार चालक व उसके बगल मे एक व्यक्ति बैठा हुआ था जिन से वापस मुडने के बारे मे सख्ती से पूछताछ की गयी तो इनके द्वारा अपने पास चरस होना बताया गया। चालक ने अपना नाम मौ0 नावेद पुत्र शहनवाज खान निवासी इन्द्रा कालोनी, मुजफ्फरनगर (नियर बर्फखाना थाना सिविल लाईन) जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष व बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सचिन त्यागी पुत्र जितेन्द्र त्यागी निवासी ग्राम नांवला थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष बताया। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह चरस अपने अन्य साथी रोहित आर्य के साथ बागेश्वर जाकर बिन्नी नाम के लड़के से खरीद कर लाये थे। कुछ चरस वह लेकर चला गया था। क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह ने बताया कि इन व्यक्तियो की तलाशी ली गयी तो इनके कब्जे से 1.497 किलोग्राम चरस बरामद हुई है जिन्हे अंतर्गत धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त गणो को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। दोनों अभियुक्तों के कब्ज़े से 1.497 किलोग्राम अवैध चरस (कीमत- 200000/-रु0) और कार सं0 UP 15DE-6393 (KIA) – कीमत-15,00,000/ रु० बरामद कि गयी है। दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुकेश त्यागी, थानाध्यक्ष सहसपुर, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी ANTF टीम, कांस्टेबल मोहित कुमार ANTF टीम, व कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे।

spot_img
spot_img