विकासनगर में ट्रक और डंपर की ज़बरदस्त भिड़ंत, ट्रक ड्राइवर की मौके पर जलने से हुई मौत





विकासनगगर (बिलाल अंसारी) :- विकासनगर में आज तड़के करीब 4:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की ज़बरदस्त भिडंत हो गई। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक वाहन चालक की मौत हो गई।
मामला बल्लूपुर-पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग मटक माजरी गांव के तिराहा से आगे का है, यहां दो ट्रकों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। देखते ही देखते दोनों ट्रकों में जबरदस्त आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक वाहन HP17 G 7744 के चालक पवन कुमार के वाहन में ही जल जाने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है निर्माणधीन फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग की वजह से इस जगह को वनवे किया गया था जिसकी वजह से वाहनों में टक्कर हो गई। दूसरा वाहन डंपर संख्या HR 58B 4947 जिसपर बड़े अक्षरों में DEV लिखा है का चालक मौके से फरार हो गया है वाहन चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है।

एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि करीब चार बजे के आसपास ये हादसा हुआ है। जिसमे एक डंपर और खाली ट्रक के बीच टक्कर हुई है। डंपर में सीमेंट की ब्रिक्स रखी हुई है। यह डंपर देहरादून की तरफ आ रहा था और दूसरा डंपर खाली था जो कि देहरादून की तरफ से बाहर जा रहा था। इन दोनों की आपस में टक्कर हुई है। जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की जलने से मौके पर मौत हो गई है। इस मामले में अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक पवन कुमार पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम कुंडीयो तहसील पौंटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश (उम्र 40 वर्ष) की पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। दोनों वाहनों को सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा कर यातायात सुचारु किया गया।