मसूरी-झड़ीपानी रोड पर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की मौके पर ही मौत

मसूरी (बिलाल अंसारी) :- मसूरी-झड़ीपानी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक हो गई। पुलिस हादसे की कारणों की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 21 फरवरी को दोपहर के समय एक इनोवा कार मसूरी-झड़ीपानी रोड पर अनियंतित्र होकर एक सड़क से पैराफिट तोड़ते हुए निचली सड़क पर जा गिरी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक को निकालकर तत्काल उप जिला अस्पताल मसूरी भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया।

उप जिला अस्पताल मसूरी के डॉक्टर खजान सिंह के अनुसार कार चालक को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया था। उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।
मसूरी कोतवाल संतोष सिंह कंवर ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार की स्पीड ज्यादा रही होगी। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया गया है।
मृतक का नाम नीरज सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र किशोरी लाल पंवार, निवासी- थान भवान, धनौल्टी, टिहरी गढ़वाल है।