विकासनगर (बिलाल अंसारी) :- दो महीने पूर्व विकासनगर से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा लेजाने वाले अभियुक्त को विकासनगर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लखनऊ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार , बीते 15 दिसंबर को विकासनगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना कोतवाली में सूचना दी कि मेरी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र 17 वर्ष है। जो कि दिनांक 14 दिसंबर 2024 को पौंटा गई थी किन्तु अभी तक वापस नहीं आयी है। काफी तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना विकासनगर में तत्काल धारा -137(2) BNS अन्तर्गत बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत कर पीडिता की तलाश हेतु टीम गठित की गई। संदिग्ध मोबाईल नम्बरों की जानकारी प्राप्त करने हेतु सर्विलांस टीम की सहायता ली गई। सर्विलांस टीम, सीसीटीवी फुटेज की जाँच करते हुये 22 फरवरी को सांय करीब -18.30 बजे अपहर्ता को ट्रांसपोर्टनगर, मैट्रो स्टेशन के पास, थाना सरोजनीनगर जिला लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया गया। घटना से सम्बन्धित अभियुक्त रज्जन द्विवेदी पुत्र चन्द्रेश द्विवेदी निवासी ग्राम दायम पूर्वा थाना थानगावं जिला सीतापुर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है।
प्राथमिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि अभियुक्त एवं पीडिता दोनों हिमाचल प्रदेश के पौंटा में काम करते थे। जंहा पर दोनों की दोस्ती हुई थी। उसके पश्चात अभियुक्त पीडिता को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। जानकारी करने पर यह भी ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त शादी-शुदा है तथा जिसके दो बच्चे हैं।
अभियोग में पीडिता के बयानों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर धारा -65(1)BNS एवं धारा 5/6 पोक्सो एक्ट की बढोतरी की गई है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।
