सेलाकुई (बिलाल अंसारी) : आज थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों के सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर की निगरानी में थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत अंबेडकर बस्ती, श्मशान घाट के पास शिव बस्ती, एबीसी बेरिंग के पीछे अकबर कॉलोनी व जमनपुर में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन किया गया। उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 50 चालान धनराशि 5000,00/ रूपये का जुर्माना लगाया गया। न्यायालय से संबंधित चालानों की रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जाएगी। सेलाकुई थानाध्यक्ष ने बताया कि सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
