spot_img
spot_img
spot_img

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु सहसपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,06 वाहन सीज, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले चालकों से वसूला 11000/ रूपये जुर्माना

सहसपुर (बिलाल अंसारी) :
आज थाना सहसपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत थाना सहसपुर पुलिस द्वारा उच्चधिकारियो के निर्देशन में अभियान चलाकर ओवरलोडिंग, डग्गामार वाहनों तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने आदि वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान त्रुटि पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 22 उल्लंघन कर्ता चालकों के वाहनों के चालान किए गए। जिनमें 06 बस/ ई रिक्शा को सीज किया गया, 05 वाहन के चालान न्यायालय तथा 11 वाहनों से 11000 / रुपए संयोजन शुल्क धनराशि वसूली गई तथा 02 उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट भेजी जा रही है।

spot_img
spot_img