विकासनगर पुलिस एवं नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया गया संयुक्त चैकिंग अभियान, उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

विकासनगर (बिलाल अंसारी) :
आगामी चारधाम यात्रा का बिना किसी बाधा के संचालन एवं विकासनगर बाजार में जाम की स्थिति से निपटने हेतु कोतवाली पुलिस व चारधाम यात्रा में नियुक्त पुलिस बल एवं नगर पालिका द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान कस्बा बाजार में बेतरतीब ढंग से खडे 15 वाहन, जिनसे जाम की स्थिति पैदा हो रही थी के नो पार्किंग के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई। कस्बा बाजार में अतिक्रमण करने वाले 07 दुकान स्वामियों व संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम में चालानी कार्यवाही की गई। सभी लोगों को आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल संचालन में पुलिस का सहयोग करने हेतु अपील की गई। वाहनों को निर्धारित स्थानों पर खडा करने एवं दुकान स्वामियों को अपना सामान अपनी –अपनी दुकानों में रखने हेतु अवगत कराया गया। अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

चारधाम यात्रा के संचालन में अतिक्रमण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। यात्रा मार्गों पर अतिक्रमण, जैसे सड़क किनारे अनधिकृत दुकानें, भवन निर्माण सामग्री, या वाहनों का अवैध पार्किंग, यातायात प्रवाह को प्रभावित करता है। इससे तीर्थयात्रियों को असुविधा होती है। अधिकतर मामलो में अतिक्रमण दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बनता है। चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों को भी अतिक्रमण के विरुद्ध जागरूक रहकर योगदान देने की आवश्यकता है।