spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर के शंकरपुर क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी देखने के लिए लगाए गए दस ट्रैप कैमरे

सहसपुर (बिलाल अंसारी):
सहसपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर के महमूदनगर क्षेत्र में गुलदार की दहशत से ग्रामीण डरे हुए हैं। वन विभाग ने गुलदार की चहलकदमी देखने के लिए दस ट्रैप कैमरे लगाए हैं। साथ ही पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भय के कारण ग्रामीण रात के समय अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दो साल पहले इसी क्षेत्र में गुलदार ने एक चार वर्षीय बालक को मार डाला था। हालांकि, इस घटना के चार दिन बाद गुलदार को पिंजरे में कैद करके चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया था। इन दिनों फिर से गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर दस ट्रैप कैमरा लगाए हैं। इससे गुलदार की सक्रियता का पता चल सकेगा।

इसके अलावा एक पिंजरा भी लगा दिया गया है। वन विभाग ने गुलदार दिखाई देने पर हेल्पलाइन नंबर 1926 पर सूचना देने को कहा है।
प्रभागीय वन अधिकारी केएन भारती ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। गुलदार को ट्रैप करने व पकड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।
गुलदार अक्सर भोजन की तलाश में आबादी क्षेत्र में आते हैं। शंकरपुर के आसपास के जंगल में गुलदार के लिए पर्याप्त भोजन नहीं है, इसलिए वे आबादी क्षेत्र में आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व यहाँ गुलदार दो बकरियों को भी अपना निवाला बना चुका है। तब वन विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए शंकरपुर क्षेत्र में एलाउंसमैंट भी कराया था।

spot_img
spot_img