मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नीयन योजना में श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के छात्र इरबाज का चयन

सेलाकुई : श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के कक्षा 9 के छात्र इरबाज आलम का लगातार दूसरे वर्ष मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नीयन योजना के लिए चयन हुआ है , इरबाज़ के मेंटर रियासत खान रियाज ने कहा कि लगातार प्रयास द्वारा ही सफलता प्राप्त की जा सकती है साथ ही उन्होंने छात्र व छात्र के अभिभावको को शुभकामनाएं दी, इस मौके पर प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ द्वारा छात्र को शुभकामनाएं दी गई।