सहसपुर (बिलाल अंसारी) :
पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं। उक्त क्रम में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 10 मई को चेकिंग के दौरान जे बी आई टी के पास से एक अभियुक्त को 26.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह स्मैक बरेली से लेकर आया था।
अभियुक्त का नाम नन्हे मियां पुत्र आलम मियां निवासी बड़ी मस्जिद के पास कच्ची सराय बिसौली थाना व तहसील बिसौली जिला बंदायू उ0प्र0 हाल निवासी बिलाल मस्जिद के पास शंकरपुर हुकुमतपुर सहसपुर जिला देहरादून (उम्र – 37 वर्ष) है।
एसएसपी देहरादून ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें । किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन उत्तराखंड से संपर्क करें।
