spot_img
spot_img
spot_img

सेलाकुई क्षेत्र के आसन नदी किनारे स्थित कबाड़ के गोदाम में लगी भयंकर आग, आसमान में उठे काले धुएं के गुबार, मची चींख-पुकार

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :
आज सेलाकुई में सुबह लगभग 5 बजे आग लगने की एक और घटना सामने आई है। आग लगने से आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल गए। जिससे अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आज तड़के आसान नदी के पास स्थित कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार फैल गया। आसपास के लोगों को सांस लेने तक में परेशानी महसूस हो रही थी।

मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

अधिकतर कबाड़ के गोदाम मानकों की धज्जियाँ उड़ाकर आबादी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे हैं। अवैध रूप से संचालित कबाड़ के गोदामों को सम्बंधित विभागों की मौन स्वीकृति मिली हुई है।

spot_img
spot_img