पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वितीय रेणु लोहानी ने किया थाना कालसी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

कालसी (बिलाल अंसारी) :
आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (द्वितीय) रेणु लोहानी द्वारा थाना कालसी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना भवन परिसर का भ्रमण कर थाने में बने आवासीय भवन व बैरकों का भी निरीक्षण किया गया। थाने के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था की जानकारी भी ली।

मालगृह के निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे मालों के रखरखाव, मालों के निस्तारण एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई।
थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व असलहा व आपदा उपकरणों का निरीक्षण किया गया। जिसका रखरखाव उच्च कोटि का पाया गया। थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस मालों का भी निरीक्षण किया गया। मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिस व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया। साथ ही मालों के सही रखरखाव व निस्तारण के लिए मालखाना मुहर्रिर को रिवॉर्ड से सम्मानित किया गया तथा असलहा के खोलने और जोड़ने के संबंध में सभी उप निरीक्षक एवं मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर खुलवाये गए। साथ ही समस्त विवेचकों को ऑनलाइन पोर्टलो की सूचनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के उपरांत थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके आलावा सभी कर्मचारी गणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई |