सहसपुर (बिलाल अंसारी)-
आज एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर, शंकरपुर तथा धर्मावाला क्षेत्रो में बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों के सत्यापन अभियान चलाया गया।

जिसमे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी विकासनगर की अगुवाई में प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा थाना क्षेत्र में टीम बनाकर थाना क्षेत्रांतर्गत रामपुर, शंकरपुर, चोई बस्ती, धर्मावाला, सभावाला एवं सिंहनीवाला में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों का सत्यापन किया गया। उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 24 चालान 240000/ रूपये धनराशि का जुर्माना किया गया। संदिग्ध 15 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। सही पाए जाने पर थाने से छोड़ा गया। इसके आलावा 03 चालान पुलिस अधिनियम में कर 750 नगद वसूले गए। थानाध्यक्ष सहसपुर ने बताया कि सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा।
