देहरादून (बिलाल अंसारी) –
आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमे कुछ युवक कार की छत तथा कुछ गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकलकर अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे थे। उक्त वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी दून ने तत्काल कार्यवाही केनिर्देश दिये थे।

दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर वीडियो में दिख रहे वाहन तीन कार व दो मोटरसाइकिलो को चिन्हित करते हुए सभी वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान कर सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। उक्त वायरल वीडियो का एसएसपी दून द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहनो के सम्बंध में जानकारी करते हुए तीन चौपहिया वाहनों UK07 FS1864 क्रेटा कार, UK 16 D 0317 फॉर्च्यूनर कार, UK 16 A 1786 स्कॉर्पियो कार एवं दो मोटरसाइकिल UK07 DE 9584 बुलेट व UA 07 K 9650 हीरो स्प्लेंडर सहित कुल पांच वाहनों को सीज किया गया तथा वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्यवाही की गई।

वाहनों चालकों के नाम शादाब शफी पुत्र नफीस शफी निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून, विनय चमोली पुत्र राजपाल सिंह निवासी नया गांव देहरादून, साहिल खान पुत्र श्री नौशाद खान निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून, फुरकान पुत्र लतीफ निवासी नयागांव ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून और इकराम पुत्र इखलाख निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास देहरादून हैं।
