spot_img
spot_img
spot_img

टोंस नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कालसी (बिलाल अंसारी)-
कालसी थाना क्षेत्र में ब्राह्मणवाला के समीप टोंस नदी में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया। सूचना पर तुरंत उप निरीक्षक नीरज कठैत व चीता कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। परंतु तब तक उक्त व्यक्ति के परिजन उस व्यक्ति को निकाल कर उपचार हेतु लेहमन अस्पताल लेकर चले गए थे। चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।

युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उपनिरीक्षक नीरज कठैत द्वारा लेहमन अस्पताल पहुंचकर पंचायतनाम की कार्रवाई की गई परंतु परिजन मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे। जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया। पुलिस द्वारा पंचायत नामे की कार्रवाई कर मृतक के शव को उप जिलाधिकारी के आदेश पर बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक का नाम आदर्श पुत्र जोगिंदर निवासी डॉक्टरगंज पुल नंबर 01 थाना विकासनगर (उम्र 25 वर्ष) है।

spot_img
spot_img