गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल शंकरपुर में शिक्षक कार्यशाला का आयोजन

सेलाकुई : गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल शंकरपुर में तीन दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कार्यशाला के दूसरे दिन शिक्षकों द्वारा टीएलएम, मॉडल , चार्ट पेपर आदि बनाकर शिक्षण गतिविधियां कराई गई। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण प्रणालियों को बारीकी से सीखना व बच्चों की बेहतर भविष्य के लिए नई-नई शिक्षण तकनीकों का विकास करना है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता रावत, स्कूल कोऑर्डिनेटर रियासत खान रियाज, अर्चना धूलिया , फिरोज खान , प्रवीण कुमार , संदीप कुमार , किरण गदोई व अन्य शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।