शंकरपुर के गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का समापन

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :-
गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल शंकरपुर में चल रही तीन दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का गुरुवार को समापन हो गया। कार्यशाला के अंतिम दिन शिक्षकों द्वारा शिक्षण गतिविधियां की गई। स्कूल कोऑर्डिनेटर व साइकोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर रियासत खान रियाज द्वारा छात्र मनोविज्ञान तथा छात्र व्यवहार पर शिक्षकों को जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि शिक्षण गतिविधियां शिक्षक केंद्रित न होकर छात्र केंद्रित होनी आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की मानसिक व व्यवहारिक स्थिति को जानकर ही बच्चे को सही तरीके से सिखाया व समझाया जा सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता रावत द्वारा सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अर्चना धूलिया, किरण गदोई, मधु बिष्ट, भावना, अस्मिता, सरस्वती, फिरोज खान, अनीता चंद व अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे।