spot_img
spot_img
spot_img

अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का एक शातिर चोर आया पुलिस की गिरफ्त में, फरार दो वाहन चोरों की तलाश तेज़, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्ज़े से चोरी के ग्यारह दुपहिया वाहन बरामद

विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह की वाहन चोरों पर सख्ती रंग लाती नज़र आ रही है। आज विकासनगर पुलिस ने अलग-अलग कई थाना क्षेत्रों से हुई दुपहिया वाहनों की चोरी की वारदातों का खुलासा किया। जिसमे वाहन चोर गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस ने अभियुक्त के दो अन्य फरार साथियों की तलाश तेज़ कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है ।
विगत कुछ दिनों में शिकायतकर्ता विवेक निवासी वार्ड नं0 02 भूपपुर सिरमौर हि0प्र0, सोहेल खान निवासी पोंटा सिरमौर हि0प्र0 तथा नन्द लाल निवासी कुंजा कुल्हाल विकासनगर जिला देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात चोरों द्वारा अलग अलग स्थानों से उनकी मोटर साइकलें चोरी कर ली हैं। उपरोक्त के प्रार्थना पत्रों के आधार पर थाना विकानगर में अलग-अलग मुक़दमे दर्ज किये गये। वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा गठित अलग-अलग पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फ़ुटेज से संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना में सम्मिलित जेल गए अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान गठित टीम द्वारा कुल्हाल पावर हाउस के पास से एक अभियुक्त साबिर पुत्र इरशाद निवासी कुल्हाल थाना विकासनगर जनपद देहरादून (उम्र 22 वर्ष) को थाना विकासनगर से चोरी वाहन संख्या HP17H 7641 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर 10 अन्य दुपहिया वाहन बरामद हुए। बरामद सभी 11 दुपहिया वाहनों में से 03 वाहन कोतवाली विकासनगर में दर्ज मुकदमो से सम्बन्धित पाए गए। शेष वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त ने अपने दो अन्य साथियों आबिद जो हिमाचल का रहने वाला है तथा कृष्णा जो कुल्हाल थाना विकासनगर क्षेत्र का निवासी है, के साथ मिलकर उपरोक्त वाहन अलग-अलग स्थानों से चोरी कर कुल्हाल क्षेत्र के जंगल मे छिपाये गए थे। अभियुक्त साबिर के विरुद्ध थाना पोंटा साहिब में चोरी के 02 अभियोग पंजीकृत हैं। जिनमें अभियुक्त वर्तमान में जमानत पर है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

spot_img
spot_img