शंकरपुर स्थित गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व

सेलाकुई (बिलाल अंसारी):
शंकरपुर स्थित गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में फलदार पौधे, औषधीय पौधे और सदाबहार पौधे लगाए गए। स्कूल के निदेशक अनुराग रावत द्वारा छात्र-छात्राओं को बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग के विषय में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते तापमान को रोका जा सकता है । स्कूल प्रिंसिपल संगीता रावत द्वारा हरेला पर्व के विषय में जानकारी प्रदान की गई इस मौके पर स्कूल कोऑर्डिनेटर रियासत खान रियाज , अर्चना धूलिया , किरण , मनीष , अनीता , फिरोज , संदीप व अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे।