विकासनगर में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह लोग गिरफ़्तार

विकासनगर (बिलाल अंसारी)
आज विकासनगर क्षेत्र के उदियाबाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद हुई कहा-सुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस में मारपीट करने लगे। इस बीच किसी ने झगड़े की सूचना विकासनगर कोतवाली को दे दी। सूचना मिलने पर विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। भीड़ में उग्र प्रदर्शन करने वाले छह व्यक्तियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 176 BNSS में गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके पर पुलिस बल तैनात किया ताकि झगड़ा ना बढे। विकासनगर पुलिस ने दोनों पक्षों के लगभग 37 लोग जो भीड़ में शांति प्रभावित व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे उनकी शिनाख्त करके उनके विरुद्ध कार्यवाही कर नोटिस भेज दिए हैं। पुलिस द्वारा सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपील की गई है। गिरफ्तार किए गए में व्यक्तियों में राकेश पुत्र राजकुमार (उम्र 27 वर्ष), काशी वर्मा पुत्र सुरेश कुमार (उम्र 19 वर्ष), नीरज पुत्र चंद्र सिंह (उम्र 24 वर्ष), प्रभात कुमार पुत्र प्रकाश चंद (उम्र 40 वर्ष) रमेश चंद्र पुत्र मोहनलाल (उम्र 58 वर्ष) निवासी उदियाबाग,और अश्विनी कुमार पुत्र उमेश कुमार (उम्र 37 वर्ष) निवासी कोतवाली विकासगर जिला देहरादून को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।