सहसपुर (बिलाल अंसारी)-
विकासनगर 22 खुशहालपुर जिला पंचायत सदस्य की सीट पर अर्शी की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की काजल को भारी वोटो से हराकर जीत दर्ज की है।
राशिद पहलवान जिला पंचायत सदस्य नई ऊर्जा के साथ अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने को तैयार हैं। समर्थकों में इस कदर उत्साह है कि हर गली-मुहल्ले के नुक्कड़ चौराहे पर इस ऐतिहासिक जीत के चर्चे हो रहे हैं। राशिद पहलवान की जीत से उनके क्षेत्र की जनता को विश्वास हो चुका है कि अब उनके क्षेत्र में विकास होगा, बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याओं का समाधान होगा। उनके क्षेत्र में यह जीत एक बेहतर भविष्य की दिशा तय करेगी। इस खुशी के पीछे राशिद पहलवान के प्रति उनके समर्थकों का समर्पण और उनकी मेहनत भी साफ नजर आ रही है, जिन्होंने दिन-रात एक करके उनके लिए प्रचार प्रसार में मेहनत की है और लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया है। इसलिए यह ऐतिहासिक जीत क्षेत्र की जनता और उनके सामूहिक प्रयासों की जीत मानी जा रही है।

राशिद पहलवान के जीतने से उनके समर्थकों में एक उम्मीद जगी है कि उनके क्षेत्र में अब बदलाव आएगा और उनकी मूलभूत समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा । साथ ही खुशहालपुर क्षेत्र का भविष्य उज्जवल होगा।
राशिद पहलवान ने क्षेत्र कि जनता का धन्यवाद् करते हुए कहा कि खुशहालपुर–22 क्षेत्र के समस्त सम्मानित मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ। आप सभी के अपार प्रेम, विश्वास और समर्थन से प्रचण्ड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, यह हर उस व्यक्ति की जीत है जिन्होंने क्षेत्र के विकास, भाईचारे और न्याय की राह को चुना है। मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ अपने हर मतदाता, समर्थक और कार्यकर्ता का, जिन्होंने अपना समर्थन, विश्वास और आशीर्वाद देकर इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया।
उन्होंने यह भी कहा कि मैं वादा करता हूँ कि आप सभी के विश्वास को और मज़बूत करूंगा क्षेत्र के विकास, भाईचारे और हर वर्ग की भागीदारी को लेकर हमेशा समर्पित रहूंगा।
