spot_img
spot_img
spot_img

सेलाकुई में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशा तस्करी करने वालो के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई , 530 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलो के साथ मेडिकल संचालक सहित तीन गिरफ्तार

सेलाकुई:-
थाना सेलाकुई ने आज तीन ऐसे नशा तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है जो मेडिकल स्टोर से नशे के प्रतिबंधित कैप्सूल खरीद कर अधिक मुनाफा कमाने के लिये छात्रों तथा मजदूरों को सप्लाई करते थे। अभियुक्तों में मेडिकल स्टोर स्वामी के अलावा एक अभियुक्त नामी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्र और एक मज़दूर शामिल है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उक्त क्रम में सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान 11 अगस्त को दो नशा तस्करों शादाब सिद्दीकी तथा मोहम्मद मोहिद को कुल 480 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 92/2025, धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त शादाब ने बताया कि वह पूरनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है और देहरादून में एक प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान में अध्यनरत है। जहां पर बीएमआरआईटी कोर्स कर रहा है तथा मोहम्मद मोहिद द्वारा बताया गया कि वह भी पुरनपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा सेलाकुई में मजदूरी करता है। दोनों एक ही कमरे में सेलाकुई में किराए पर रहते हैं। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए वसीम जिसका जमनपुर में शान मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर है जहां से प्रतिबंधित कैप्सूल खरीद कर अन्य छात्रों तथा मजदूरों को अधिक दामों पर बेच देते थे। जिस सम्बन्ध में मेडिकल संचालक के विरूद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मेडिकल संचालक वसीम को भी गिरफ्तार कर अभियुक्त वसीम से 50 प्रतिबन्धित कैप्सूल बरामद किये गये।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम शादाब सिद्दीकी पुत्र इकरार अली, निवासी कुरिया खुर्द पुरनपुर, पीलीभीत उत्तर प्रदेश (उम्र 27 वर्ष), मोहम्मद मोहिद पुत्र अहमद, निवासी पूरनपुर जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, (उम्र 26 वर्ष) और वसीम पुत्र नजीर अहमद, निवासी सभा वाला, थाना सहसपुर जनपद देहरादून (उम्र 28 वर्ष) हैं।
अभियुक्तों से कुल 530 अवैध प्रतिबंधित कैप्सूल और वाहन संख्या-UK07T D4797 बरामद की गयी है।

spot_img
spot_img