विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
मंगलवार 2 सितम्बर की सुबह पीड़ित अकबर अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कुल्हाल थाना विकासनगर जनपद देहरादून ने शिकायत दर्ज कराई कि रात्रि को उनका ट्रैक्टर वाहन सं0 UK16G0203 , चैचिस न0 MBNWHBDJ55NK03823 (कम्पनी महिन्द्रा 605 DI अर्जुन , रंग लाल) जिसे कुल्हाल प्लॉट में खडा किया था, उक्त ट्रैक्टर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में तत्काल अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 250/2025 धारा 303(2) BNS दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई। घटना के खुलासे व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 2 रेनू लोहानी और क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। सीसीटीवी कैमरों से मिली संदिग्ध की फुटेज का बारीकी से अवलोकन करके मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन भी किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूस्प चैकिंग के दौरान गठित टीम द्वारा कुल्हाल पावर हाउस के पास से आज बुधवार 03 सितम्बर की रात्रि समय करीब 2.20AM बजे अभियुक्त शोएब पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम कुल्हाल थाना विकासनगर जिला देहरादून (उम्र 23 वर्ष) को मय चोरी वाहन ट्रैक्टर वाहन सं0 UK16G0203 ,चैचिस न0 MBNWHBDJ55NK03823 (कम्पनी महिन्द्रा 605 DI अर्जुन, रंग लाल) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। ट्रैक्टर की कीमत करीब 980000/ (नौ लाख अस्सी हज़ार हजार रुपये) बताई जा रही है।
