सहसपुर (बिलाल अंसारी)-
आज थाना सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति लक्ष्मीपुर गांव के पास शराब नशे में आने जाने वाले लोगों के साथ मारपीट तथा गाली गलौज कर मरने मारने को उतारू हो रहा था। उत्तेजित होकर अनावश्यक अनाप शनाप बातें कर आम जनता के अमन चैन में व्यवधान उत्पन्न कर रहा था तथा फोन पर भड़काने वाली बात बोल रहा था। सहसपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को काफी समझाया गया परन्तु मानने को तैयार नहीं हुआ। उक्त व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार न किया जाता तो कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकती थी। शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति को धारा 170 बी0एन0एस0एस0 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
अभियुक्त का नाम मौहम्मद सफीक पुत्र मौहम्मद यासीन निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर पोस्ट सहसपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून (उम्र 32 वर्ष) है।
