चमोली (बिलाल अंसारी)-
उत्तराखंड में लगातार हो रही भरी बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। ताज़ा दुखद एवं पीड़ादायक खबर जनपद चमोली से आ रही है। चमोली के नन्दानगर क्षेत्र में देर रात हुई अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान हुआ है। देर रात एक बजे से नंदानगर में अफरा-तफरी मची हुई है। लोग सड़कों पर आ गए हैं। इसके आलावा कुछ जगहों पर मकानों के बह जाने की भी सूचना मिल रही है। बुधवार देर रात को नंदानगर के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से क्षेत्र में तबाही मची है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरी लगा फाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 06 भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है घटना मे 05 लोग लापता है 02 को बचा लिया गया है। मोक्ष नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में स्थानीय नागरिकों को जो कठिनाइयाँ झेलनी पड़ रही हैं, वह उत्तराखंड वासियों के लिए चिंताजनक है।

हालाँकि प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित अन्य राहत एवं बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना कर दिये गये हैं। प्रभावित क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा और आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
अभी तक तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से कुल 10 लोगो के लापता की सूचना है जिसमें कुंतरी लगा फाली में 8 और धुरमा में 2 लोग लापता होने की सूचना मिली है। प्रशासन लगातार लापता लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

नंदा नगर तहसील के अंतर्गत नंदा नगर ओर घुर्मा गाव में जो लोग अभी तक नही मिल पाये है उनकी जानकारी दी जा रही है :-
ग्राम कुंतरी लगा फाली में
1-कुंवर सिंह s/बलवंत सिंह (उम्र लगभग 42)
2-कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38)
३-और 4-विकास और विशाल पुत्र कुंवर सिंह (उम्र दोनों की 10 वर्ष)
5-नरेन्द्र सिंह s/o कुताल सिँह (40)
6-जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम(70)
7-भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद (65)
8-देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65)
तहसील घाट नंदानगर के गाँव धुरमा में 2 लोगों के लापता होने की सूचना है।
1-गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र75)
2-ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38)
