विकासनगर (बिलाल अंसारी)-
आज 18 सितंबर 2025 को शिवसेना पछवादून प्रभारी विकास बैरागी के नेतृत्व में शिवसेना विकासनगर टीम ने थानाध्यक्ष विकासनगर से दिनांक 7 सितंबर 2025 से गुमशुदा बिटिया रिया कश्यप के विषय में बिटिया के परिजनों के साथ वार्ता की। साथ ही इस विषय में अभी तक पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की एवं इस संबंध में त्वरित कार्यवाही की मांग भी की गयी। शिवसेना प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी ने भी दूरभाष के माध्यम से विकासनगर थानाध्यक्ष से इस विषय मे वार्तालाप किया।
शिवसेना प्रतिनिधि मंडल में पछवादून प्रभारी विकास बैरागी के साथ विकासनगर उप प्रमुख अशोक कुमार, रजनीश कुमार, रजत कुमार, संदीप, विकासनगर महासचिव सागर, सुरेंद्र कुमार एवं अनेकों शिव सैनिक सम्मिलित हुए। विकासनगर थानाध्यक्ष द्वारा शिवसेना प्रतिनिधिमंडल को बहुत जल्द त्वरित कार्यवाही करते हुए परिणाम दिए जाने हेतु आश्वस्त किया गया ।
