सेलाकुई (बिलाल अंसारी):
झाझरा वन रेंज के अटकफार्म खैरी में पिछले लंबे समय से गुलदार को देखा जा रहा है। क्षेत्रीय निवासी व समाजसेवी रियासत खान रियाज ने बताया कि गुलदार द्वारा पशुओं व कुत्तों को अपना शिकार बनाया जा रहा है, परंतु वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। केवल रास्तों पर कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है। लेकिन गुलदार अन्य जगहों पर लगातार देखा जा रहा है। जिससे खैरी, धन्नुवाला, तेलपुरा, राजावाला क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान व वन विभाग के उच्चाधिकारियों को क्षेत्र में पिंजरा लगाने के लिए 15 दिन पहले ज्ञापन सौंपा गया था परंतु किसी प्रकार का कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
इरफान खान, आबिद अली, महबूब अली आदि ग्राम वासियों द्वारा वन विभाग से जल्द से जल्द उचित समाधान किए जाने की मांग उठाई गई।
